छिंदवाड़ा दर्पण

“हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को जन आंदोलन बनाएंः शेषराव यादव

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव और विधायक कमलेश शाह की उपस्थिति में अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” अभियानों पर विस्तार से चर्चा की तथा इन अभियानों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इन अभियानों को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” अभियानों से देश के स्थानीय व्यापारी, किसान, कारीगर और उद्यमी सशक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि “जीएसटी” और “वोकल फॉर लोकल” जैसे सुधार भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) देशभर में एक समान कर प्रणाली लागू कर व्यापार की जटिलताओं को दूर करने और आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं, वोकल फॉर लोकल अभियान स्थानीय उत्पादों, उद्योगों और उद्यमों को प्रोत्साहन देने का माध्यम बनकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम साबित हो रहा है।

जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया, फिर जीएसटी सुधार लागू किए और उसके बाद आत्मनिर्भर भारत अभियान का शंखनाद किया। ये सभी पहल उनके विकसित भारत के दूरदर्शी विजन को दर्शाती हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, और मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार भी इन नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

शेषराव यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि —

“हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत को जन आंदोलन बनाते हुए विकसित भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाएं।”

कार्यक्रम में विधायक राजा कमलेश शाह, भारिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिनेश अंगारिया, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, दीपक नेमा, पूर्व महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, उत्तम ठाकुर, मोनिका बट्टी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी नेमा, विनोद चन्द्रवंशी, सोनू सरसरवार, हरीश साहू, पवन बंजारा, श्रीमती ललिता वर्मा, भूपसिंह पटेल, आशू चचड़ा, श्रीमती अनुसूईया उईके, मनीषा बरमैया, नवीन जैन, श्याम राजपूत सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88