एसआईआर मौहारी कटरा मण्डल की बैठक सम्पन्न

सतना जबलपुर दर्पण । भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय के निर्देशान एवं रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा मौहारी कटरा मंडल की बैठक मौहारी कटरा ग्राम पंचायत भवन मे पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प धूप दीप अर्पित कर अतिथियो व्दारा बैठक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आतिथि भाजपा जिला महामंत्री रमाकांत गौतम रहे विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलामंत्री दीपनारायण सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा रहे वही बैठक की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने की। इस दौरान मुख्य रूप से मण्डल महामंत्री सम्राट सिंह उपाध्यक्ष रामनरेश दुबेदी रामकृष्ण अग्निहोत्री बृजेश सेन शैलेन्द सिंह पुष्पेंद्र सिंह बघेल शशी अग्निहोत्री सुजीत सिंह इन्द्रबहादुर सिंह राजू दुबेदी रामनरेश पयासी सुरेश कुशवाहा सोनू सिंह वंशगोपाल केवट कामता कोल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



