कलेक्टर ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

बालाघाट जबलपुर दर्पण । कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में 4 नवंबर कों कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बीआरसी को सख्त निर्देश दिए कि वे छात्रों को किताबें तुरंत वितरित करें ताकि उनकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की रुकावट न आने पाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी छात्रों को समय पर किताबें मिल जाएं। इस दौरान डीपीसी और बीआरसी उपस्थित रहें। कलेक्टर मीना ने बैहर और वारासिवनी के बीआरसी को निर्देश दिया कि वे शीघ्र सभी छात्रों की मैपिंग का काम पूरा करें ताकि उन्हें गणवेश की राशि मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि राशि नहीं मिलेगी तो वे गणवेश नहीं ले पाएंगे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यों को करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने होंगे।



