29 वें जिला स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ आयोजन

बालाघाट जबलपुर दर्पण । 29 वां जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बालाघाट के मुलना स्टेडियम खेल और युवा कल्याण विभाग के हाल परिसर में 4 नवंबर को किया गया। जिला खेल अधिकारी अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार कार्यक्रम में लोकगीत समूह, लोक नृत्य एवं भाषण विधाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी विजेताओं एवं उपविजेता को मुख्य अतिथि श्री सतीश शर्मा न्यायाधीश सचिव विधिक प्राधिकरण द्वारा सम्मानित किया गया।जिला खेल प्रशिक्षक सचिंद्र कृष्णन ने बताया कि इस आयोजन में निर्णायक की भूमिका में मनोज शर्मा, अशोक मिश्रा, आलोक वाजपेई, सुनीता जंघेला रहे। जिला युवा उत्सव में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन में लोकगीत में प्रथम स्थान पॉली एकेडमी लांजी एवं द्वितीय स्थान शासकीय महाविद्यालय कटंगी ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम राहुल राणा पटले एवं द्वितीय स्थान कुमकुम राणा ने प्राप्त किया। लोक नृत्य विधा में प्रथम स्थान शासकीय विद्यालय बिसोनी (लांजी) ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन अजय बैस द्वारा किया गया।



