बालाघाट दर्पण

कोदापार स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों का किया गया उपचार

बालाघाट जबलपुर दर्पण । कलेक्टर मृणाल मीना के दिशा निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक सराफ के मागदर्शन में 04 नवम्‍बर को बिरसा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कोदापार में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सामान्य ओपीडी, एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत शुगर, बीपी की जांच, मलेरिया टेस्ट इत्यादि कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परेश उपलप नें बताया कि जनसमस्या निवारण शिविर में 120 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 48 व्यक्तियों की बीपी एवं शुगर की स्क्रीनिंग की गई। 120 लोगो का मलेरिया टेस्ट किया गया जिसमें 05 मरीज पॉजिटिव पाए गए है। शिविर में 45 व्यक्तियों की सिकलसेल जांच की गई। शिविर में बीएमओ डॉ.सुनील सिंह, बीपीएम मनीष कुमार एडे सहित स्वास्थ्य विभाग का विकासखण्ड स्तरीय एवं मैदानी अमला, चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, क्षय तथा मलेरिया यूनिट के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य शिविर के विभिन्न स्टॉलों पर अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88