बालाघाट दर्पण

पकड़े गए डीजल चोर स्कॉर्पियो सहित दो हिरासत में, दो फरार

सतना जबलपुर दर्पण । सतना के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एनएच-30 पर डीजल चोरी कर रहे दो संदिग्धों को ट्रक चालक की सूझबूझ से पकड़ा गया। इस दौरान उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना ओढ़की टोल प्लाजा के समीप पाल मोड़
के पास करीब सुबह 4 बजे हुई। चोर हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चुरा रहे थे, तभी एक ट्रक चालक ने उन्हें अपनी गाड़ी के शीशे से चोरी करते देख लिया। ड्राइवर ने तुरंत ट्रक आगे-पीछे कर चोरों को भागने से रोकने का प्रयास किया, जिससे चोरों की स्कॉर्पियो गाड़ी से टक्कर हो गई।

लोगों ने दौड़ाकर पकड़े दो चोर

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो डिवाइडर में जा घुसी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के होटल और ढाबे के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे दो चोरों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़ी गई गाड़ी का नंबर MP-18T-3283 बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये चोर लंबे समय से हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। वे रात के समय स्कॉर्पियो वाहन
में सवार होकर आते थे।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही

घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही रामपुर बघेलान थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने चोरों की गाड़ी और घटनास्थल का वीडियो भी बनाया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद फरार साथियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। बताया जाता है कि आरोपी शहडोल से आकर हाईवे किनारे खड़े होने वाले ट्रकों से डीजल चोरी करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88