सतना दर्पण

अवैध पेट्रोल-डीजल विक्रेता पर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही—

मैहर जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.चंचल नागर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना प्रभारी अमदरा एवं उनकी टीम द्वारा अवैध पेट्रोल डीजल की बिक्री करने वाले आरोपी पर की गई कार्यवाही ।

घटना का विवरण _दिनांक 04/11/25 को थाना अमदरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल विक्रय करने वाले आदतन आरोपी रविसन केसरी पिता राजेंद्र केसरी उम्र 42 वर्ष निवासी घुनवारा को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 260 लीटर पेट्रोल एवम 630 लीटर डीजल कुल 890 लीटर अवैध पेट्रोल-डीजल बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 98,990 रूपए है। पुलिस द्वारा आरोपी से 890 लीटर डीजल-पेट्रोल सहित बिक्री हेतु उपयोग में लाई जा रही सामग्री जप्त की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर EC एक्ट एवम बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में कार्य करते हुए मैहर पुलिस अवैध व्यापार, तस्करी और जनहित के विपरीत गतिविधियों के विरुद्ध सतत अभियान चला रही है। समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपकी छोटी-सी सूचना बड़े अपराध को रोक सकती है।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरी. के.पी. त्रिपाठी, स.उ.नि. शशिकान्त पयासी, स.उ.नि. शिवनंदन साकेत, प्र.आर. 736 राघवेन्द्र सिंह, आर. 954 दिनेश अंशोलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88