नरसिंहपुर दर्पण

ग्राम बगासपुर में पागल कुत्ते का आतंक, 6-7 लोगों को काटा

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । तहसील के ग्राम बगासपुर में एक पागल शवान का आतंक मचा हुआ है जिससे आने जाने वाले रहवासियों को कुत्ता अपना शिकार बना रहा है बीते दिवस को दोपहर कुत्ते ने लगभग छ सात लोगों को अपना शिकार बनाया कुत्ते के हमले से 10 वर्ष की बालक की आंख में गंभीर क्षति पहुंची है वही एक महिला को पागल कुत्ते ने काट लिया जिससे उसे जबलपुर रेफर किया गया जिला चिकित्सालय में पागल कुत्ते के काटने से इलाज कराने आए ग्राम बगासपुर के घनश्याम प्रजापति ने बताया कि वह अपने किसी कार्य वश जा रहा था तभी अचानक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया कुत्ते ने उसके दोनों हाथों में काट लिया जिससे उसे काफी घाव बन गए घनश्याम प्रजापति के अनुसार लगभग 6 लोगों पर कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया प्रजापति के अनुसार एक 10 वर्षीय बच्चे के ऊपर भी पागल कुत्ते ने हमला कर दिया जिससे उसकी एक आंख में गंभीर चोट आई तुरंत बच्चों को गोटेगांव अस्पताल लाया गया जहां बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर कर दिया है घनश्याम प्रजापति ने बताया कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं जिससे गांव में का भय का वातावरण बना हुआ है ग्रामवासियों ने कहा कि पागल कुत्ते को शीघ्र पकड़ा जाए जिससे ग्रामीणों को कुत्ता अपना शिकार न बन पाए गांव में छोटे-छोटे बच्चे भी खेलते हैं जिससे कोई बड़ी दुर्घटना घटित ना हो जल्दी ही पागल कुत्ते को पकड़ा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88