15 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा लघु वेतन कर्मचारी संघ

कटनी जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि संघ के प्रांतीय आव्हान पर प्रदेशभर में 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा।इसी क्रम में कटनी जिले में 7 नवंबर 2025 को शाम 4 से 5 बजे के बीच, संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य जिला कलेक्टर कटनी के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे। यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन के नाम संबोधित होगा।संघ की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति नीति में सुधार, सेवा स्थायीकरण, पेंशन योजना लागू करने, कार्यस्थल पर सुरक्षा, भत्तों में वृद्धि, एवं कार्य समय में लचीलापन जैसी मांगें शामिल हैं।जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने बताया कि संघ का उद्देश्य राज्य सरकार तक लघु वेतनभोगी कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं को पहुंचाना है ताकि लंबे समय से लंबित मुद्दों का समाधान हो सके।इस अवसर पर उपस्थित रहने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील संघ के पदाधिकारियों अजय गौतम, मनोज श्रीवास, मनोज दहिया, सौरभ सिंह, धर्मेंद्र राज, राकेश जासूजा, हरीश बेन, अजीमुद्दीन शाह, नीलेश, शत्रुघन, ज्ञानेंद्र, कमलेश, सदानंद, रामनरेश यादव, रामावतार, तेजभान, हमीद खान, नकुल यादव, महेश अहीरवाल, सतीश पटेल, बलराम सिंह, शकुन उसरेठे, रत्ना ठाकुर, अमृत लाल, भगीरथ सहित संघ के सदस्य गण बालकदास, उमेश पुरी, उमेश सेन, रामलोचन, जितेंद्र, सुजीत, श्रुति, नरेंद्र राठौर, सतीश यादव, राहुल, संदीप, चंद्रमोहन, ललिता, खुशबू, उषा, रुचि, सोहन, नीरज, सत्यव्रत एवं अन्य सदस्यों ने की है।
संघ ने जिले के समस्त लघु वेतनभोगी कर्मचारियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करें ताकि सरकार तक उनकी आवाज मजबूती से पहुंचे।



