गोटेगांव सिंधी समाज ने सोपा एसडीएम को ज्ञापन

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । नगर में सिंधी समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बीते दिवस जोहार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल द्वारा रायपुर में सार्वजनिक मंच से सिंधी समाज के ईष्ट देव झूलेलाल भगवान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। जिससे समस्त सिंधी समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई उक्त मामले में गोटेगांव सिंधी समाज द्वारा इस कृत्य की घोर निंदा की गई और इसे समाज की एकता और धार्मिक सद्भावना पर आघात बताया समाज ने सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी संघमित्रा बौद्ध को ज्ञापन सोपकर उक्त मामले में अमित बघेल के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुर्नवृत्ति ना हो और धार्मिक सद्भावना बनी रहे इस मौके पर बड़ी संख्या में सिंधी समुदाय के नागरिक उपस्थित रहे।



