सीधी दर्पण

रोहित द्विवेदी बने युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष

सीधी जबलपुर दर्पण । युवा कांग्रेस के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में सीधी जिले के सेमरिया ब्लॉक से बम्हनी निवासी युवा और ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ता रोहित द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है।
उनकी इस उल्लेखनीय जीत से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
रोहित द्विवेदी लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। चुनाव में उन्होंने न केवल युवाओं का विश्वास जीता, बल्कि वरिष्ठ नेताओं का भी भरोसा अपने पक्ष में किया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने ढोल-ढमाकों के साथ जश्न मनाया। पूरे बम्हनी क्षेत्र में पटाखे फोड़े गए, मिठाइयाँ बाँटी गईं और लोग अपने नेता को बधाई देने उनके निवास पर पहुँचने लगे।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पंकज कुशवाहा, विक्रांत सिंह परिहार, दीपक शुक्ला, गौरव पाण्डेय, कमला शुक्ला, सौरभ पांडेय, उदय सिंह, अतुल सिंह, विपिन सिंह, प्रगट सिंह, दिव्यांशु सिंह, कुलदीप द्विवेदी, मोहित द्विवेदी, विवेक गौतम, विकास सेन, पंचरत्न वर्मा, अतुल मिश्रा, गौरव तिवारी, प्रकृत द्विवेदी, विमलेश द्विवेदी, विपिन पटेल, संत पटेल, रमेश पटेल, जय पटेल और धर्मेंद्र सिंह ओबरहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
अपनी जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रोहित द्विवेदी ने कहा कि यह जीत उनके अकेले की नहीं, बल्कि पूरे युवा वर्ग और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने कहा —
युवा कांग्रेस ही देश का भविष्य है। संगठन को मज़बूत करना और युवाओं की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना मेरा पहला उद्देश्य रहेगा। मैं सेमरिया ब्लॉक के प्रत्येक गाँव में कांग्रेस की विचारधारा को सशक्त रूप से पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।
उनकी जीत से न केवल बम्हनी क्षेत्र में बल्कि पूरे सेमरिया ब्लॉक में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नेताओं ने उम्मीद जताई है कि रोहित द्विवेदी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और अधिक सशक्त एवं सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88