सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । पुलिस थाना के तहत ग्राम कंजई से गोटेगांव के बीच राजेश कहार बाइक से जा रहा था तभी रास्ते में मोटरसाइकिल से एक बैल टकरा गया। जिसके कारण राजेश कहार तीन अक्टूबर को घायल हो गया था। जिसका जबलपुर में उपचार चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर डायरी आने पर पुलिस ने मर्ग प्रकरण धारा 281,125,106 के तहत कायम किया है।वहीं दूसरा मामला में ग्राम कंजई निवासी नवविवाहिता यशवंती की मौत अज्ञात कारण से हो गई थी। मामले की विवेचना एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के द्वारा की गई। पुलिस ने मृतका के पति प्रयांश लोधी सहित अन्य आठ के खिलाफ धारा 85,3 एवं दहेज एक्ट की धारा 3,4 के तहत मामला कायम किया है।



