सतना दर्पण
अवैध कोयला गोदाम पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही

सतना जबलपुर दर्पण । ग्राम बेला-अमरपाटन तिराहे पर ओवरब्रिज के सामने महीनों से अवैध रूप से संचालित कोयला गोदाम पर रामपुर बाघेलान राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर दविश देकर वाहनों को जब्त किया और बेला चौकी में सुपुर्दगी कर गोदाम को सील कर दिया। अवैध कोयला गोदाम के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई में मौहारी कटरा नायब तहसीलदार विरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार मंगलेश्वर सिंह, राजस्व निरीक्षक पन्नालाल रावत, पटवारी मनीष सिंह परिहार तथा बेला चौकी प्रभारी इंद्रवली सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।



