सीधी दर्पण

अमहा तिराहे में लगा एनएचआई का बोर्ड दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण

सीधी जबलपुर दर्पण । शहर के अमहा तिराहे में लगा एनएचआई का बोर्ड बड़े दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। दरअसल ऊंचे पोल में एनएचआई का बोर्ड लगा हुआ है। पिलर का निचला भाग जंग लगने के कारण पूरी तरह से खोखला हो चुका है। मुख्य सडक़ के किनारे क्षतिग्रस्त पोल के लगे होने के कारण यह कभी भी हवा के झोंके में धराशाई हो सकता है। इसी लापरवाही के चलते सम्राट चौक में भी ऊंचे पोल के गिरने का हादसा हो चुका है। गनीमत यह रही है कि जिस दौरान सम्राट चौक में बोर्ड गिरा उस दौरान उसके आसपास लोगों की मौजूदगी नहीं थी। इसी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया था। अब अमहा तिराहे में एनएचआई के लगे बोर्ड के पोल का नीचे का भाग जंग से खोखला होने के बाद यह कभी भी हवा के झोंकों में धराशाई हो सकता है। उस दौरान उसके आसपास मौजूद लोग भी बोर्ड के नीचे आकर अनहोनी के शिकार हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88