भगवान विरसा मुंडा जी 150वी जयंती गाडरवारा में मनाई गई

गाडरवारा जबलपुर दर्पण । गत दिवस स्थानीय मंगल भवन प्रतिभा कॉलोनी गाडरवारा में मध्य प्रदेश अजाक्स इकाई गाडरवारा,साईखेड़ा एवं सर्व आदिवासी समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। जिसमें सभी सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनो तथा सर्व समाज समुदाय के व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके हुआ। मंचासीन अतिथियों के स्वागत उपरांत भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन वृतांत पर अतिथियों द्वारा विचार व्यक्त किए गये। अतिथियो ने उदबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा जी जल, जंगल, जमीन एवं प्रकृति के रक्षक थे। अंग्रेजी हुकूमत में अंग्रेजों के विरुद्ध स्वाधीनता अधिकार आंदोलन छेड़ा और समुदायों को अधिकार दिलाने में अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी गाडरवारा वैभव देशमुख,पार्षद सतीश कौरव ,अजाक्स संरक्षक जिला नरसिंहपुर मलखान मेहरा,युवा आदिवासी संगठन अध्यक्ष अमित उईके, पी एम यू एम संघ के जिला अध्यक्ष मधुसूदन पटेल ,अजाक्स तहसील गाडरवारा अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, अजाक्स तहसील साईखेड़ा अध्यक्ष लालजी प्रसाद कपाड़िया, महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष गाडरवारा श्रीमती ज्योति पगारे,महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष श्रीमती दसोदा अहिरवार ,खंगार समाज संघ जिला अध्यक्ष बलदेव खंगार आदिवासी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती रजनी ठाकुर देवेन्द्र पगारे, कैलाश अहिरवार, डीसी ठाकुर, दुलीचंद अहिरवार, राजू ठाकुर,संतोष कुबरे ,परसराम अहिरवार,श्रवण कुमार ठाकुर,जयराम बरकड़े, कुमारी दुर्गा इरपाचे,रामेश्वर मेहरा ,संतोष अहिरवार, हेमराज त्रिपालिया के साथ मातृशक्ति एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे



