जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वरिष्ठ नागरिक परिषद की बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। वरिष्ठ नागरिक परिषद, जबलपुर, केंद्रीय पेंशनर्स साथियों की सेवाओं के लिए संकल्पित है। भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अधिकृत स्थानीय हॉस्पिटलों से समय समय पर सम्पर्क कर परिषद अभिनव कार्य करती है । ऐसी क्रम में मार्बल सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ संजय नागराज से सौहार्दपूर्ण वार्ता की गई ।वरिष्ठ नागरिक परिषद के संगठन व प्रचार मंत्री अनिल शुक्ला ने उपस्थित पदाधिकारिओं का परिचय कराया। डॉ संजय नागराज ने सभी का अभिवादन करते हुए समस्त वरिष्ठ जनों को अपने परिवार का बताते हुए उनकी चिकित्सा सेवा पूरे मनोयोग से करने का भरोसा दिलाया । वरिष्ठ नागरिक परिषद अध्यक्ष काजल कुमार विश्वास ने कुछ जरूरत मंद वरिष्ठ जनों, लाभार्थियो के इलाज के दौरान आई परेशानियों के बारे में बताता वही कुछ महत्वपूर्ण सुझावों से डॉक्टर साहब को अवगत कराया। डॉ संजय नागराज ने काजल विश्वास से प्राप्त अच्छे सुझावों का स्वागत करते हुए अनुपालन करने व इलाज करा रहे लोगो को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान देने का आश्वस्त किया। धन्यवाद के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई । इस मौके पर उपाध्यक्ष एम0एल0 अग्निहोत्री, पुष्पा दुबे, सचिव दिव्यकान्त निगम, संगठन व प्रचार सचिव अनिल शुक्ला, कोषाध्यक्ष गुरमुखदास, व एस के दासगुप्ता उपस्थित रहे। मार्बल सिटी हॉस्पिटल की ओर से एडमिस्टेटर हरीश राव, मैनेजर सूर्या पिल्लई बाबू, राजेश, नागेंद्र का सहयोग अत्यंत ही सराहनीय रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88