डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

गरज चमक के साथ तेज आंधी तूफान ने जमकर बरपाया कहर

  • क्षेत्र में कल चौथे दिन भी गरज चमक के साथ हुई तेज बारिश

नंद किशोर ठाकुर। समनापुर व डिंडोरी जनपद क्षेत्र के दर्जनों गांव में पिछले तीन चार दिनों से लगातार मौसम खराब है,हर दिन जहां तेज हवाओं के साथ आंधी चल रही है तो वही गरज चमक के साथ तेज बारिश भी हो रही है।तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में दर्जनों गांवों में कई पेड़ धराशाई हो गए हैं तो वहीं दुकानों में लगी टीन टप्पर पर भी तेज हवा में उड़ गए जिन्हें लोग व्यवस्थित करते नजर आए‌। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेज बारिश भी हो रही है, बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं बेमौसम बारिश से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों की मानें तो वर्षों बाद मौसम में ऐसा बदलाव देखने को आया है जहां लोग मई, जून के महिनों में भीषण गर्मी से लोग हलकान होती थे लेकिन इन्हीं दिनों बेमौसम बरसात से लोग परेशान हैं।बताया गया कि गर्मी के मौसम में पिछले कई वर्षों से इस तरह बेमौसम बारिश नहीं हुई है,लेकिन इस साल आए दिन गरज चमक के साथ तेज बारिश ने लोगों को आश्चर्य चकित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88