सप्ताहिक हाट बाजार मैं उमड़ी लोगों की भीड़

पुलिस ने खदेड़ा
नंद किशोर ठाकुर, डिंडोरी। बाजार में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस दिखी मुस्तैद समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ गांव में लगने वाले सालों पुराने साप्ताहिक हाट बाजार मैं कल शनिवार को सुबह से ही लोगों की भीड़ बाजार टोला में लग गई, दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानें मुख्य मार्ग के किनारे लगाए हुए थे, जबकि जिले में टोटल लाॅक डाउन लागू है। गौरतलब है कि नियमों को मानकर कुछ व्यापारियों द्वारा नियम कानूनों को ताक में रखकर अपनी अपनी दुकानों को जमाएं हुए थे,जानकारी लगने पर घटना की सूचना तहसीलदार द्वारा पुलिस को दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने बाजार में लगी भीड़ को तितर-बितर कर दिया, ओर लोग इधर-उधर भागते नजर आए।सब्जी व्यापारी भी सब्जियों को यहां वहां लाते लेजाते देखे गए। बावजूद पुलिस के जाने के कुछ देर बाद भीड़ फिर इकट्ठा होकर खरीदारी करती नजर आई।गौरतलब है कि दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का महत्त्व ग्राहकों को नहीं बताया जा रहा और ना ही ग्राहक ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं,कुछ लोगों ने तो चेहरे में मास्क भी नहीं लगाए थे,गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी शनिवार को सप्ताहिक हाट बाजार में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया था, सुरक्षा के लिहाज से सप्ताहिक हाट बाजार के दिन कल शनिवार को पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और भीड़ को तितर-बितर करती नजर आई।



