खास खबरबॉलीवुड दर्पण

आदत से मजबूर’ सीरियल फेम अभिनेता ने की आत्महत्या

शामी एम् इरफ़ान की रिपोर्ट मुम्बई।मुम्बई में आनेवाले अधिकांश लोग रोजी-रोटी की तलाश में आते हैं। पंजाब के गुरदासपुर से करीब 32 किमी दूर बटाला का रहने वाला मनमीत ग्रेवाल शायद 2015-16 में मुम्बई आया था। उसी दौरान मेरी उससे अंधेरी पश्चिम स्थित चार बंगला म्हाडा में पहली मुलाकात हुई थी। मिलनसार, हंसमुख, स्वाभिमानी और बहुत ही जिंदादिल इंसान था वह। उसे अपने सरदार होने पर नाज था और टीवी शोज में उसका सरदार जी का गेटअप उसकी पहचान थी। ऐक्टिंग में काम करने के लिये कास्टिंग करने वालों को पहले ही बोल देता था कि, मैं बिना पगड़ी काम नहीं करूंगा।
                   विश्वास नहीं होता कि, अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने शुक्रवार की देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय मनमीत अपनी पत्नी के साथ नवी मुम्बई के खारघर इलाके में किराये के एक छोटे से फ्लैट में रहता था। लगभग दो साल पहले ही उसने विवाह किया था। पिछले कई दिनों से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। फिल्म उद्योग के सारे काम-काज के बंद हो जाने से काफी परेशान रहने लगा था और वह खुद को घर का किराया देने में भी असमर्थ पा रहा था। किसी तरह की कोई कमाई नहीं हो रही थी और ना ही वह लोगों से उधार लिए गए पैसे वापस कर पा रहा था। इसी के चलते वह शायद डिप्रेशन का शिकार हो गया था। और इस लॉकडाउन के चलते परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है, ऐसा माना जा रहा है।
                  बता दें कि मनमीत को सब टीवी के शो ‘आदत से मजबूर’ और ‘कुलदीपक’ में काम करने के कारण पहचाना जाता है। कई सीरियल्स में काम करने के अलावा कई ऐड्स फिल्मों में भी उसने काम किया था। उसने कभी किसी काम को छोटा नहीं समझा। और उसने यूट्यूब के लिए भी बहुत काम किया है। अभिनेता मुकेश खन्ना के शक्तिमान एक्टिंग स्कूल में वह ऐक्टिंग की क्लास भी लेता था। ईश्वर उसी आत्मा को शांति और उसके परिजनों को यह सदमा बर्दाश्त करने की शक्ति प्रदान करे। (वनअप रिलेशंस)
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88