नरसिंहपुर दर्पण

कान फोड़ू मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर हुई कार्यवाही

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । नगर में बढ़ रहे प्रदूषण और कानफोडू साइलसरो की धमा चौकड़ी मचाने वाले वाहनों पर पुलिस द्वारा शानदार कार्यवाही की गई। इस मामले में नागरिकों ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही लगातार यदि होती रहे तो नगरवासियों को कान फोड़ू वाहनों के अत्याधिक शौर शराबे से काफी छुटकारा मिलेगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोटेगांव में पटाखा फोड़ने वाली बुलेट पर चालानी कार्रवाई की गई एवं उनके साइलेंसर निकलवाए गए।उक्त कार्रवाई एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पुलिस थाना प्रभारी गोटेगांव प्रदीप सराफ सूबेदार पुष्पराज यादव व उनकी टीम द्वारा कार्यवाही की गई। तेज आवाज एवं पटाखा फोड़ने वाली बुलेट पर चलानी कार्रवाई को देखकर शहर के वाहन चालक युवकों में अफरा तफरी का माहौल बन गया एवं कई बुलेट से पटाखा फोड़ने वाले वाहन चालक कार्रवाई को देखकर दाएं बाएं होते नजर आए। ऐसी कार्रवाई गोटेगांव में पहली बार देखने को मिली जिससे कि आम लोगों द्वारा काफी सराहना की गई।ऐसी कार्यवाही की सतत रूटीन में चैकिंग की सख्त जरूरत है।इस कार्यवाही के बाद फिलहाल लोगों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88