स्पेशल जेल महानिदेशक द्वारा सब जेल सिहोरा में बन्दी गृह प्रसारण सेवा- “आशावाणी” का किया शुभारंभ

मनीष श्रीवास जबलपुर सिहोरा दर्पण । सब जेल सिहोरा में स्पेशल जेल महानिदेशक श्रीमान अखेतो सेमा द्वारा जेल उप महा निरीक्षक (जबलपुर रेंज) अखिलेश तोमर के साथ बन्दियों के लिये रेडियो स्टेशन बन्दीगृह प्रसारण सेवा “आशावाणी” सहित दो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का शुभारंभ कर सब जेल का भी निरीक्षण किया। जेल की सभी व्यवस्थाएं सुचारू नियमानुसार पायीं गईं।
सब जेल सिहोरा में शिक्षा, संस्कार और संगीत से बन्दियों में सुधार करने के उद्देश्य से जेलर दिलीप नायक द्वारा रश्मि फाउंडेशन सिहोरा के संस्थापक समाजसेवी विनोद सेठी द्वारा मशीन उपकरण आदि दान स्वरूप प्राप्त कर जेल में रेडियो स्टेशन स्थापित करवाया ।अब “आशावाणी” से बन्दियों के मनोरंजन के साथ साथ संगीत के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाने एवं उन्हें अपराध से दूर रखने का प्रयास भी इस दौरान किया जायेगा । जेलर दिलीप नायक जो कि स्वयं संगीतप्रेमी हैं अब संगीत के माध्यम से बन्दियों में सुधार करेंगें।
स्पेशल जेल महानिदेशक द्वारा जेलर नायक के सुधारात्मक प्रयास एवं जेल की व्यवस्थाओं की सराहना की एवं रश्मि फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया। बन्दीगृह प्रसारण सेवा शुरू होने से बन्दियों में उत्साह का माहौल बना रहा है।



