नशामुक्त बालाघाट जनजागरण यात्रा का होगा आयोजन,
बालाघाट जबलपुर दर्पण । भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बालाघाट के तत्वावधान में 19 नवम्बर 2025 दिन बुधवार को जिला मुख्यालय पर नशामुक्त बालाघाट जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यालय पर संगठन के हजारों सदस्य और समाजसेवी इस पदयात्रा में शामिल होंगे। बता दें कि भगवती मानव कल्याण संगठन देशभर में पिछले 30 वर्षों से नशामुक्ति के लिए कार्यरत हैं और भगवती मानव कल्याण संगठन की शाखा- बालाघाट द्वारा समाज में नशामुक्ति एवं संस्कार निर्माण का लगातार प्रयास किया जा रहा है इस कड़ी में एक विशाल जनजागरण रैली एवं संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में बालाघाट मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 1000 सदस्य भाग लेंगे। रैली की शुरुआत दोपहर 2 बजे कमला नेहरू भवन से अंबेडकर चौक होते हुए हनुमान चौक, महाराणा प्रताप चौक, महावीर चौक, गुजरी चौक, अहिंसा द्वार काली पुतली चौक, बस स्टैंड, बूंढी हास्पिटल रोड़, जय स्तंभ चौक होते हुए अंबेडकर चौक में पदयात्रा का समापन होगा। रैली के पश्चात डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें नशे से मुक्त भारत निर्माण के संकल्प लिए जाएंगे।ज्ञात हो कि परमपूज्य सदगुरुदेव योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन व मार्गदर्शन में संचालित संगठन के सदस्यों द्वारा अब तक बालाघाट जिले के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जनजागरण क्रमों द्वारा लगभग 50000 (पचास हजार) से अधिक लोगों को नशामुक्त किया जा चुका है। इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाने भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बालाघाट ने सम्पूर्ण जिले के जनमानस को नशामुक्त जन जागरण पदयात्रा में शामिल होने तथा सहभागिता सुनिश्चित करने आमंत्रित किया है।



