कैबिनेट का फैसला सराहनीय – पुष्पराज कुशवाहा

सतना जबलपुर दर्पण । भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा नें जारी प्रेस विज्ञप्ति मे मध्यप्रदेश सरकार व्दारा कैबिनेट के फैसले की सराहना करते हुए कहा की मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता मे हुई कैबिनेट बैठक मे राज्य के अनाथ बच्चो को मिशन वात्सल्य योजना के तहत् अनाथ बच्चो को हर माह चार हजार रुपए दिये जायेगे जिसमे राज्य के 33346 अनाथ बच्चे लाभान्वित होगे।इस योजना मे 60 प्रतिशत केंद्र सरकार एवं 40 प्रतिशत राज्य सरकार व्दारा राशि प्रदान की जायेगी। वही कृषक सब्सिडी बढाने जैसे सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये है। इसमे प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना में संशोधन किया गया है।अब 7 एचपी सोलर पंप पर किसान की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत और सरकार की सब्सिडी 90 प्रतिशत होगी भाजयुमो नेता श्री कुशवाहा ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार व्दारा जनहित मे लिये गये इन महत्वपूर्ण निर्णयो का स्वागत करते हुए कहा इस योजना से प्रदेश के अनाथ बच्चो को आर्थिक सहारा देना सरकार का सराहनीय निर्णय है ।वही हमारे किसान भाईयो को भी सोलर पंप मे 90 प्रतिशत तक सब्सिडी देना किसानो के लिए यह योजना बरदान होगी।



