छिंदवाड़ा दर्पण

पुलिस अधीक्षक ने सांदिपनी स्कूल गुरैया में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चों को किया जागरूक

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत 21 नवंबर 2025 को थाना देहात क्षेत्र स्थित सांदिपनी स्कूल गुरैया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सतर्कता और बाल संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में छात्रों को बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य लापता और तस्करी के शिकार बच्चों को खोजकर सुरक्षित घर पहुँचाना है। उन्होंने बाल तस्करी के विभिन्न उद्देश्यों, बाल श्रम, यौन शोषण, बाल विवाह, देह व्यापार, छेड़छाड़ और बालिकाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर विस्तृत जानकारी दी।

बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए सुरक्षा उपकरण रखने, यात्रा के दौरान सतर्क रहने, अजनबियों पर भरोसा न करने, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क न करने तथा सुरक्षित–असुरक्षित स्पर्श की पहचान करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

इसके अलावा आधुनिक दौर में बढ़ रहे साइबर अपराधों—डिजिटल अरेस्टिंग, बैंक/एटीएम फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचाव के उपाय भी बताए गए। किसी भी घटना की स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत जानकारी देने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के दौरान डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित थानों में संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय, नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद राजपूत, निरीक्षक संजय भलावी, उपनिरीक्षक वर्षा सिंह, उपनिरीक्षक महेश अहिरवार, महिला आरक्षक प्रमीला, आरक्षक सौरभ, आरक्षक पन्नालाल और महिला आरक्षक स्वेता सनोडिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88