छिंदवाड़ा दर्पण

सांसद बंटी विवेक साहू ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों को सामाजिक भवनों के निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए लगातार सांसद निधि स्वीकृत की जा रही है। इसी के तहत विगत दिनों माली समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए गुरैया मंडल के पास स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले मंगल भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की गई थी। सांसद श्री साहू ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल ही बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 5 लाख की राशि स्वीकृत कर दी थी। मंगलवार की शाम सांसद श्री साहू ने माली समाज भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए भुमिपूजन किया। वहीं वार्ड नं. 26 झील मोहल्ला में सांसद श्री साहू ने माता मंदिर के पास रंगमंच निर्माण के लिए भी विधि विधान से भुमिपूजन किया।
जिला माली समाज भवन की बाउंड्रीवॉल निर्माण के भुमिपूजन अवसर पर महापौर विक्रम अहके, मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया, समाज के संयोजक भाउराव चरपे, कार्यवाहक अध्यक्ष विजय घोरसे, कोषाध्यक्ष तुलसीराम चोरकर, कुन्हेरे जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा चरपे, दीपक सेमेकार, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सेमेकार, युवा मोर्चा प्रभारी संजय दास, प्रदीप चरपे, प्रभाकर भुसानकर, चेतन घोरसे, सुनिल चोरकर, दीपक चरपे, शिवराम आलोनकर, मनीष सातपुते, पांडुरंग घोरसे, कैलाश घोरसे, गजानंद चरपे, सुरेश बारमासे, सतीश घोरसे, यशवंतराव सेमेकार, दीपक रघुनाथ सेमेकार, गोविंदराव घोरसे, नीलेश धांदोड़े, किशोर घोरसे, अमित घोरसे, हरिभाउ वाडबुदे, लक्ष्मीकांत चरपे, मिलिंद चरपे, संजय आलोनकर, मालिकराव भोजे, संतोष नरेकर, तरूण चरपे, मुकुन्द घोरसे, आकाश घोरसे आदि उपस्थित थे।
वही वार्ड नं. 26 झील मोहल्ला में माता मंदिर के पास रंगमंच निर्माण के लिए आयोजित भुमिपूजन कार्यक्रम में महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिला मंत्री एवं पार्षद गरिमा दामोदर, अलकेश लाम्बा, अरविंद राजपूत, महिला मोर्चा महामंत्री मीना दुबे, जित्तू बैस, मंदिर समिति सदस्य के दिनेश चौरसिया, अरविंद सोनी,विजय बिसेन,अजय सनखेरिया,नरेश चौरसिया,बंटी चौरे,रामकुमार लोमटे,विशाल यादव,दीपक यादव,राजेश यादव,अनिल जैन एवं मातृशक्ति सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88