नरसिंहपुर दर्पण
नवविवाहिता के आत्महत्या करने पर तीन पर प्रकरण कायम

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम पिपरिया लाठगांव निवासी सरस्वतीबाई लोधी ने जहरीली वस्तु का सेवन करके आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के द्वारा जांच की जा रही थी। इस मामले की जांच होने के बाद एसडीओपी के द्वारा ससुराल पक्ष के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरिया लाठगांव निवासी चंद्रपाल उर्फ नेक नारायण लोधी, ऋषि लोधी एवं जीजीबाई लोधी के खिलाफ धारा 80,85,3 एवं दहेज एक्ट की धारा 3,4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



