नरसिंहपुर दर्पण

मृत गौमाताओ को न्याय दिलाने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

गाडरवारा जबलपुर दर्पण । विगत बीते दिनों एक दर्जन से अधिक गौ माता की एक एक शादी समारोह के बचे हुए अवशिष्ट खाद्य पदार्थ खाने से डमरू घाटी क्षेत्र निरंजन वार्ड में एक दर्जन स्वस्थ गौमातायें मृत पाया गयी थी जिससे लेकर गाडरवारा नगर के सनातन धर्मावलंबियों में अत्याधिक आक्रोश व्याप्त है सभी सनातन धर्म लंबी ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन एस डी एम के माध्यम से दिया है जिसमें फूड फूड प्वाइजनिंग और एनटीपीसी गाडरवारा के रख से भरे डंपर से मृत्यु हुई गौमाताओं को न्याय दिलाए जाने सहित यह प्रमुख मांगे रखी..

● वेदलक्ष्णा देशी गौ माता को पशु की सूची से हटाकर माता की सूची में शामिल कर मध्य प्रदेश की राज्य माता घोषित की जाए।
● गाडरवारा नगर में फूड प्वाइजनिंग से मृत्यु हुई गौ माता को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
● सामाजिक और सार्वजानिक आयोजन में बचें खाद्य पदार्थ के निस्तारण हेतु शासन द्वारा कठोर से कठोर दिशानिर्देश बनाए जाये।●पालीथीन पन्नी पर पूर्ण प्रतिबंध केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न होकर वास्तविक धरातल पर भी लागू किया जाये।
●गाडरवारा नगरपालिका द्वारा संचालित कचरा डंपिंग (टीचिंग)मैदान में गेट न होने के कारण सैकड़ो गोवंश उसके अंदर जहरीले कचरे को खाकर मृत हो रहे अत: कचरा डंपिंग मैदान की बाउंड्री वाल पुन: दुरूस्त कर गेट पर 24 घंटे चौकीदार की व्यवस्था की जाये और यही व्यवस्था संपूर्ण मध्यप्रदेश भी लागू की जाये।
●गाडरवारा क्षेत्र के अंतर्गत शासन द्वारा निर्मित गोधाम (गौशाला) जो असंचालित है खली पड़े है उन गौशालाओ का व्यवस्थित देखरेख के साथ संचालन किया जाये।
●शुगर मिलों में गन्ना परिवाहन में गोवंश (बैलगाड़ी) के द्वारा उनकी क्षमता से अधिक भार की ढुलाई न हो इस हेतु शासन द्वारा दिशानिर्देश जारी किए जाये।
●गाडरवारा क्षेत्र में गो-अभ्यारण बनाया।
●मध्यप्रदेश की संपूर्ण गोचर,गुरुचर,चरागाह आदि भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर इस भूमि की संपूर्ण जानकारी सार्वजनिक की जाये।
●प्रदेश के गो पालको के गोवंश को चराने के लिए चरागाह को प्रत्येक नगर पालिका, नगरपरिषद, और ग्राम पंचायत में चिन्हित कर सार्वजनिक अधिसूचना जारी की जाये।
●गोवंश की मृत्यु पश्चात उन्हे खुले में न फेंककर स्थानीय प्रशासन के माध्यम से उनका स सम्मान अंतिम संस्कार किया जाये।
●मध्यप्रदेश में यदि नगरपालिका,नगर परिषद,पंचायत की लापरवाह पूर्वक कार्य शैली के कारण जैसे खुले में कचरा खाद्य पदार्थ पॉलिथीन पड़ा रहने और उस कचरे को खाकर गोवंश मृत हो तो इसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर पालिका, परिषद,पंचायत और क्षेत्रीय प्रशासन की सुनिश्चित कर एक सप्ताह में संबंधित व्यक्ति,अधिकारी पर कठोर से कठोर कार्रवाई का प्रावधान संपूर्ण मध्यप्रदेश में लागू किया जायें।

इनकी रही सहभागिता:- पं महेंन्द्र भार्गव अध्यक्ष भारतीय गौ क्रांति मंच,जिला उपाध्यक्ष पँ भागीरथ तिवारी , पं आदित्य पाराशर भगवान परशुराम सेना जिला अध्यक्ष, पं मुकेश बसेड़िया, पं अरुण तिवारी, ,पं मनोज शर्मा,पं हेमन्त स्वामी , पँ अनुज शर्मा, पँ राजेश पचौरी, पँ अनन्त कृष्ण द्विवेदी,पं मनोज कुमार द्विवेदी ,पं मनीष महाराज, पँ जगदीश आचार्य, पँ प्रेम तिवारी, पँ शातल दुबे पँ अनूप खुडासिया ,पं मनीष शर्मा, पं कमलेश द्विवेदी ,पँ कैलाश तिवारी, लोकेश पटेल, तनिक साहू,लकी सोनी रोहित कीर सहित सर्व समाज के वरिष्ठ बन्धु जन सहित मातृ शक्ति के रूप में सुश्री रानी देवी हरदेनिया, ममता यादव, पूना बाई , के साथ अनेक महिलाओं व सामाजिक बंधुओ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88