थाना कुण्डीप्रा पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोरों को किया गया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय एवं अति. पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्ग दर्शन में लगातार हो रही मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को लेकर थाना कुण्डीपुरा स्टाफ द्वारा लगातार चोरो की पतासाजी की जाकर दिनांक 26.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर (1) संतोष खरपूसे पिता नानकराम खरपूसे उम्र 24 साल निवासी गोंदी थाना बिछुआ हाल पतालेश्वर थाना कुण्डीपुरा जिला छिन्दवाडा (2) प्रमोद पुरी गोस्वामी पिता संतोष पुरी गोस्वामी उम्र 22 साल निवासी ग्राम हुड्डीटोला वलवला थाना रूपझर जिला बालाघाट (म.प्र.) (3) गगन नेवारे पिता तिलकराम निवारे उम्र 23 साल निवासी ग्राम रूपझर थाना रूपझर जिला बालाघाट (म.प्र.) (4) सुधांशु भूषण पिता राकेश भूषण उम्र 22 साल निवासी ग्राम नगपुरा थाना लालबर्रा जिला बालाघाट (म.प्र.) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गईं, जो उक्त चारों संदेही द्वारा बताया गया कि दिनांक 08.11.2025 को शाम करीब 04.00-6.00 बजे के मध्य शनिचरा कपडे की दुकान के सामने से एक डीलक्स मोटरसाईकिल क्रमांक MP28MJ5667 चोरी करना तथा इसके अलावा भी थाना चांद, विछुआ, चौरई, मोहखेड क्षेत्र तथा दीगर जिला बालाघाट के थाना लालबर्रा, थाना हट्टा, थाना कोतवाली बालाघाट से कुल 20 मोटरसाईकिल जिसमें 4 बुलेट मोटरसाईकिल चोरी करना बताये, जो चारों आरोपी से पूछताछ मेमोरेन्डम उपरान्त उनके बताये स्थान- NI टेकडी सुकलूढाना छिंदवाड़ा का खण्डर नुमा कमरा से बरामद किया गया तथा आरोपियों को थाना कुण्डीपुरा के अपराध क्रमांक 851/2025 धारा-303(2) बी.एन.एस. में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय छिंदवाड़ा में पेश कर जेल भेजा गया है।



