भैरोगंज शक्ति केंद्र की बैठक सम्पन्न: वरिष्ठ नेताओं ने संगठन मजबूती और बूथ प्रबंधन पर दिए निर्देश

सिवनी जबलपुर दर्पण । भैरोगंज शक्ति केंद्र (महामाया वार्ड एवं पृथ्वीराज चौहान वार्ड) की आवश्यक बैठक बुधवार को महामाया मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण, बूथ स्तर की सक्रियता, वार्ड विकास और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जी. एस. ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन और SIR जिला प्रभारी गजानंद पंचेश्वर शामिल हुए। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना और वार्डों में नियमित जनसंपर्क बनाए रखना आगामी समय में प्राथमिकता होना चाहिए।बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय, सिवनी विधानसभा BLO-1 श्याम मिलन पाण्डे, पार्षद रविशंकर भांगरे, श्रीमती रामकुमारी बरमैया, SIR मंडल प्रभारी अरुण उपाध्याय, मंडल महामंत्री अंजू तैलंग, निरंजन मिश्रा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम राजपूत, मंडल अध्यक्ष भुनेश कुल्हाड़े सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और बीएलओ ने भी अपने सुझाव रखे।बैठक में मतदाता सूची अद्यतन, बूथ समिति विस्तार, वार्डों की जनसमस्याओं के समाधान और संपर्क अभियान को तेज़ करने पर सहमति बनी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहने का आह्वान किया।बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले ने किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर सक्रियता से ही संभव है। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।



