सांसद बंटी विवेक साहू ने 5 गंभीर मरीजों को दिलाई 2 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से गंभीर रूप से बीमार एवं आर्थिक रूप से कमजोर 5 मरीजों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान निधि से 2 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह सहायता राशि मिलने से नागपुर और छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में भर्ती आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 5 गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों गंभीर रूप से बीमार मरीजों के परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात कर अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी देते हुए बीमारी के लिए आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करने की गुहार लगाई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर पाचों मरीजों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उन्हे सहायता राशि उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। जिस आधार पर मुख्यमंत्री श्री यादव ने रामाकोना निवासी मुकेश पिता शंकर सेनोडे को 35 हजार, मंगली बाजार निवासी श्रीमती सावित्री पति विजय धुर्वे को 35 हजार की राशि दी है, इन दोनों मरीजों का ईलाज नागपुर के अस्पतालों में होगा। वही नन्दन निवासी रघुलाल पिता किशन नर्रे को 45 हजार, नंदोरा निवासी कुमारी सृष्टि पिता मुकेश धुर्वे को 45 हजार एवं कोरपानी कलां निवासी मिसु पिता बसोड़ी धुर्वे को 60 हजार की राशि दी है, इन तीनों मरीजों का ईलाज छिंदवाड़ा के अस्पतालों में होगा। सांसद के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर बीमारी से पीड़ित पाचों मरीजों का अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि सांसद बंटी विवेक साहू से उनके सांसद कार्यालय एवं जिले के प्रवास के दौरान कई लोगों द्वारा आर्थिक सहायता के लिए निवेदन किया जा रहा है। जिसके आधार पर सांसद श्री साहू द्वारा भी आवेदनों पर तत्काल ही गंभीरता दिखाते हुए लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। सांसद श्री साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भी सीएम हाउस और मंत्रालय भोपाल भेजे जा रहे आवेदनों पर तत्काल ही कार्यवाही करते हुए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है।



