जबलपुर शहर कांग्रेस सेवा दल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। सेवादल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालाजी भाई देसाई जी के दिशानिर्देश एवं म. प्र. सेवादल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव के मार्गदर्शन पर आज जबलपुर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा माह के अंतिम रविवार को होने वाला ध्वज वंदन का कार्यक्रम अमरीश मिश्रा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जबलपुर के संयोजन में राजीव आवास परिसर, एम एल बी स्कूल जबलपुर के समीप संपन्न हुआ ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में म. प्र. कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत मिश्रा जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थिति सेवादल शहर अध्यक्ष सतीश तिवारी, एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी ( महिला विंग नगर अध्यक्ष) शिव कुमार चौबे (ब्लॉक अध्यक्ष), पंकज पांडे (पूर्व पार्षद), जितेंद्र यादव (प्रवक्ता) राकेश चक्रवर्ती, उमेश पटेल, मनोज बैरागी, रीना विश्वकर्मा, राहुल कोरी , घनश्याम गुप्ता ,सूरज महावर, संदीप सोनी, मेश्राम सिंह ,बिट्टी सिंह, भोलू सेन, कमल सेन,सूरज गिलानिया ,आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



