नगर पालिका परिषद ने बीएलओ को 100% कार्य पूर्ण पर किया सम्मानित

गोटेगाव जबलपुर दर्पण । नगरीय क्षेत्र मे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में उत्कृष्ट एवं शतप्रतिशत कार्य करने वाले नगर के बोस वार्ड के बीएलओ को सम्मानित किया।इसी संबंध में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 118 गोटेगांव के अंतर्गत बोस वार्ड बूथ क्रमांक 104 के बीएलओ कमलकांत जारोलिया एवं बूथ क्रमांक 105 के बीएलओ संजय चांदोलिया को 100 % कार्य पूर्ण करने पर नगर पालिका परिषद के कक्ष में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्येंद्र सालवार द्वारा फूल माला पहनाकर एवं श्री फल भेंट कर सम्मानित किया गया इस दौरान राजस्व अधिकारी सुनील भनारे,उपमंत्री चंदन सिंह, मधुकर त्रिपाठी उपस्थित रहे दोनों बीएलओ ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत आदेश का पालन करते हुए बूथ 104 व 105 क्रमांक में घर- घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन,ऑनलाइन डिजिटाईजेशन का कार्य लगातार किया जिसके परिमाण स्वरुप 24/11/25 को 15 वार्डो में सबसे पहले बोस वार्ड का 100% एसआईआर संपन्न हुआ जिसमें हौसला अफजाई हेतु जिला कलेक्टर द्वारा मूवी की 5 टिकट भी प्रदान की गई।वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्येंद्र सालवार ने समय से पहले कार्य पूर्ण करने पर दोनों बीएलओ की सराहना कर बधाई दी।



