कटनी दर्पण

आम नागरिकगण, जनसुनवाई में लेकर आए अपनी समस्याएं

कटनी जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का निराकरण करनें एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करनें के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आज दिनांक 02.12.25 को पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में जनसुनवाई में आमजन की शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दियें। जनसुनवाई के दौरान आज 24 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए, जिनमे प्रमुख रूप से आपसी विवाद, पारिवारिक विवाद, पैसों के लेनदेन, सुनवाई न होने, प्लाट/ की धोखाधड़ी, जमीन संबंधी विवाद, महिला अपराध संबंधी एवं अन्य पुलिस से संबंधित समस्याओं लेकर आमजन आए, पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी व्यथा व समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कुछ अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के तथ्य भी होने से आवेदकों को संबंधित विभाग से भी संपर्क कर कार्यवाही के लिए समझाईश दी गई । इस दौरान अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार संबंधित आवेदकों की समस्याओं विस्तार पूर्वक सुन कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88