जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन

 

जबलपुर दर्पण डिंडोरी। भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडोरी द्वारा कोणार्क मैरिज गार्डन डिंडोरी में तीन दिवसीय चल रहे जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन आज संपन्न हुआ। अंतिम दिवस के प्रथम सत्र में अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन एवं वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने पिछले 7 वर्षों में हुए अंत्योदयी पहल हुई इसके बारे में बताया संपतिया उइके ने वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में जब हमारी पूर्ण बहुमत सरकार बनी तब भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पंच निष्ठा में से एक सामाजिक आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण जिससे शोषण मुक्त समाज की स्थापना हो सके उसके लिए कृत संकल्पित कार्य किया।
द्वितीय सत्र में अध्यक्ष बबलू गुप्ता एवं वक्ता के रूप में बृजेंद्र सिंह कोकड़िया ने हमारा विचार हमारा परिवार विषय पर सब को संबोधित किया एवं जनसंघ से लेकर जनता पार्टी की विचारधाराओं के बारे में बताया। अंतिम सत्र में सत्र की अध्यक्षता गोपाल दास एवं वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने 2014 के बाद आया युगान्तकारी परिवर्तन के विषय पर प्रशिक्षण दिया। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया कि 2014 के बाद युगान्तकारी परिवर्तन आया। इससे पहले पार्टी की क्या स्थिति थी जनसंघ से लेकर भाजपा के आज तक के इतिहास के बारे में बताएं 1977 में सरकार बनी तब युगान्तकारी परिवर्तन आया मोरारजी देसाई ने काम के बदले अनाज योजना की शुरुआत की 1967 से 1984 तक कांग्रेसियों के द्वारा आपातकाल लागू की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, अवध राज बिलैया, जय सिंह मरावी, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, राजेन्द्र पाठक, सुरेंद्र दुबे, पूर्व विधायक डी.सी. उरैती, के.के. सोनी, सरवन सिंह ठाकुर, कृष्णा परमार, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सोनी, मनोहर सिंह ठाकुर, प्रीतम मरावी, दिलीप ताम्रकार, बद्री प्रसाद साहू, सुशीला मार्को, इंद्रावती धुर्वे, कमला तेकाम क्रांति धुर्वे अनीता अरोरा गीता मिश्रा शक्ति परस्ते उषा ठाकुर संतोषी बघेल स्नेहलता ठाकुर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88