सिहोरा को जिला बनाने भूख हड़ताल पर बैठी महिलाएं, निकाली गई स्वाभिमान रैली

सिहोरा जबलपुर दर्पण। सिहोरा को जिला बनाने जारी आंदोलन के दूसरे दिन महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठ गई। स्वाभिमान वाहन रैली शाम को निकाली गई, जिसमे शामिल सिहोरा वासियों का आक्रोश दिखाई दिया।
दूसरी ओर, एक दर्जन महिलाएँ सुबह से भी बस स्टेंड में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गईं, जिसने आंदोलन को नई दिशा और नई ताकत दे दी। क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी महिला
सरोज कुररिया, रूपाली श्रॉफ, बबीता त्रिपाठी, प्रतिभा मिश्रा, कविता सेठ, मधु प्यासी, रोशनी मिश्रा, रिचा पाठक, सोनाली साहू, शिवांगी साहू, तस्लीम बानो, संगीता विश्वकर्मा आदि ने ऐलान किया कि अब वह किसी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं है सरकार को अप्रिय स्थिति बनने से पहले सिहोरा को जिला बनना पड़ेगा।


