छिंदवाड़ा दर्पण

आबकारी अमले द्वारा चौरई वृत्त में गश्त के दौरान एक आरोपी की तलाशी में 63 बल्क लीटर देशी मसाला शराब बरामद

छिन्‍दवाड़ा जबलपुर दर्पण। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में जिले के आबकारी अमले द्वारा गत दिवस वृत्त चौरई में गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम आमाझिरी रोड थाना चौरई के अंतर्गत आरोपी अशोक कुमार वर्मा पिता नान्हो वर्मा उम्र 35 साल निवासी वार्ड क्रमांक 08 चमन घाटी चौरई, थाना चौरई जिला छिंदवाड़ा की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 63 बल्क लीटर देशी मसाला शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 37000 रुपए एवं एक सफेद रंग की हुंडई इयोन कार जिसकी अनुमानित कीमत 150000 रुपए बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की (संशोधित 2000) धारा 34(1) क एवं 34(2) 46(1) के तहत मामला गैर जमानतीय एवं दंडनीय होने से प्रकरण दर्ज कर उसे विवेचना में लिया गया। आरोपी को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट चौरई के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिये जिला जेल छिंदवाड़ा भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कुमारी भारती गौंड एवं आबकारी आरक्षक सचिन श्रीवास्तव, सुश्री भारती मरकाम उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88