छतरपुर दर्पण
शतक की तरफ बढ़ रहे है रक्तवीर अमित जैन 62वा रक्तदान किया पूर्ण।

छतरपुर जबलपुर दर्पण । परोपकार की भावना से ओतप्रोत रक्तवीर अमित जैन विगत कई वर्षों से रक्तदान करते आ रहे है।ये बताते है कि मै पीड़ितों एवम असहायों की सेवा के लिए निरंतर रक्तदान कर रहता हूँ और इसमें मुझे कोई कमजोरी कोई दिक्कत नही आती।मेरे जीवन का धेय्य ही जियो और जीने दो है जिसे लेकर में अपनी सेवाएं देता रहता हूँ।
सभी अगर बगैर डरे रक्तदान करे तो समाज मे रक्त की कोई भी कमी न रहे,सभी लोगो को पीड़ितों के लिए रक्तदान करते रहना चाहिए क्यूंकि यही प्रभु की सच्ची सेवा है।



