खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर के मार्गदर्शन में हर रविवार लग रहा है, जैविक हाट बाजार

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम अब सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। नगर में बीते रविवार से उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में जिला प्रशासन, मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन तथा कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जैविक हाट बाजार का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इस हाट बाजार में ग्रामीण अंचलों के छोटे एवं सीमांत किसान तथा महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा जैविक पद्धति से उत्पादित सब्जियाँ, शहद, मिलेट्स, पारंपरिक खाद्य सामग्री व हस्तशिल्प उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिल रहा है तथा उपभोक्ताओं को रासायनिक मुक्त, ताज़ा एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद एक ही स्थान पर प्राप्त हो रहे हैं। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों तथा महिला समूहों को प्रशिक्षण, पैकेजिंग, विपणन और परिवहन सहायता भी प्रदान की जाएगी, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता बनी रहे और उनका सीधा लाभ उत्पादकों को मिल सके। हाट बाजार में उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विक्रेताओं के चयन में जैविक उत्पादन के सत्यापन को प्रमुख आधार बनाया गया है। पहल के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को यह बाजार संचालित होगा, जिससे जिले में जैविक खेती के विस्तार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88