जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
वार्डो में,जानता का सेवक बनकर जाय भाजपा पार्षद प्रत्याशी:राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा पार्षद प्रत्याशी जनता के बीच में सेवक के रूप में जाकर संगठन की विचारधारा और सरकार की जनहितैषी योजनाओ की जानकारी देते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करे,यह बात साँसद राकेश सिंह ने भाजपा पार्षद पद के प्रत्याशियो की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार ने भी संबोधित किया। बैठक में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर,चुनाव प्रभारी विजय दुबे,जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता,विधायक अशोक रोहणी,पूर्व महापौर डॉ स्वाति गोडबोले के साथ सभी वार्डो के पार्षद प्रत्याशी उपस्थित थे।




