जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र 10 का मुकाबला हुआ रोचक:मुकाबला त्रिकोणीय

जबलपुर दर्पण नप्र। जबलपुर जिले की पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र 10 की स्थिति तय हो गई है। अब मैदान में 7 प्रत्यासी है सभी अपनी अपनी जीत का दम भर रहे है जबकि पंचायती चुनाव क्षेत्रीय चुनाव होते है,चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति की छवि,उसका चुनावी क्षेत्र में प्रभाव साथ ही क्षेत्र के लिए समय-समय पर किए जाने वाले कार्य सबसे महत्वपूर्ण होते हैं संबंधित व्यक्ति अपने क्षेत्र के प्रति कितना गंभीर और कितना सजग रहता है। यह बात भी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए वार्ड क्र 10 से मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। अब बात करते है सदस्यों के बारे में जिनको वार्ड की जनता के बीच जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद लेना है। वार्ड क्र 10 से प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह कटरा बेलखेड़ा निवासी है साथ ही पूर्व में यूथ कांग्रेस में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रह चुके है। वर्तमान में कांग्रेस का कोई पद नहीं है। पेशे से किसानी के साथ ही रेत कारोबारी है। दूसरा नाम आता है ब्रजमोहन उर्फ राकेश सिंह ठाकुर ग्राम ग्वारी पेशे से किसान है साथ ही पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पाटन रह चुके है एव भाजपा के वरिष्ठ नेता है। तीसरा नाम आता है देशराज सिंह अमरपुर पूर्व सरपंच पति है ये भी किसान परिवार से आते है। पंचायत स्तर की राजनीति से आगे बडकर जिला सदस्य के चुनाव में भाग्य आजमा रहे है। चौथा नाम आता है मनीष पटेल खामोद इनकी गिनती भी बड़े और अच्छे किसानों में की जाती है आपको बताते चले ये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व प्रदीप पटेल के पुत्र है। पांचवा नाम आता है ठा मनोहर सिंह सिनगौरी ये भी किसान परिवार से आते हैं साथ ही अधिवक्ता है। तहसील का जाना पहचाना नाम है। इनके छोटे भाई ठा विक्रम सिंह पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटन साथ ही पूर्व में पाटन मझौली विधान सभा से चुनाव लड़ चुके है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेहद करीबी माने जाते है। छटवा नाम आता है सर्वेश पटेल अमरपुर ये भी किसान परिवार से आते है। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माने जाते है। क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है। आखरी सातवा नाम आता है शिव कुमार दुबे कांटी का ये भी किसान है और जिला सदस्य का चुनाव लड़ कर अपना भाग्य आजमा रहे है। हालाकि इनकी बहुत अधिक कोई राजनैतिक पृष्ठभूमि नहीं है। आने वाला समय तय करेगा वार्ड क्र 10 का जीत का सेहरा किसके माथे की शान बनेगा। आज की स्थिति में मुख्य मुकाबला तो 3 के बीच में होने की संभावना बन रही है। यह मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। अभी तो सातों प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में जाकर मतदाताओ का आशीर्वाद लेना है। प्रचार के दौरान वास्तविक स्थिती सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88