जबलपुर दर्पण

फेडरेशन के पदाधिकारी मिले सचिव ऊर्जा,सीएमडी मैनेजमेंट से

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक के साथ सचिव ऊर्जा, मध्यप्रदेश शासन एवं अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक एम पी पावर मैनेजमेंट कंपनी से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पावर मैनेजमेंट कंपनी के सीजीएम मानव संसाधन एवं प्रशासन श्री राजीव गुप्ता भी उपस्थित थे। सचिव ऊर्जा एवं सीएमडी पावर मैनेजमेंट कंपनी श्री विशेष गढ़पाले आई ए एस ने कहा कि शासन,ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियां अपने कर्मचारियों के हित संवर्धन, बेहतरी व सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने फेडरेशन के इतिहास और सकारात्मक सोच के साथ बिजली कर्मियों के हित में फेडरेशन द्वारा किए गए प्रयासों और कार्यों की जानकारी सचिव ऊर्जा,सीएमडी श्री विशेष गढ़पाले जी को दी। राकेश डीपी पाठक ने कहा कि फेडरेशन की शुरु से सोच रही है कि उद्योग की प्रगति में ही कर्मचारियों की समृद्धि व विकास समाहित है। इसी विचारधारा और मूलमंत्र के प्रति फेडरेशन आज भी प्रतिबद्ध है। फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने शासन, ऊर्जा विभाग, बिजली कंपनियों द्वारा सभी श्रेणियों के कमचारियों और पेंशनर्स के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फेडरेशन सभी श्रेणियों के कमचारियों, पेंशनर्स के हित, समस्यायों के प्रति सजग और सक्रिय हैं। फेडरेशन अपनी परम्पराओं और अनुशासन में नियमित कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कर्मचारियों और सम्माननीय पेंशनर्स की समस्यायों, मांगों को प्रमुखता के साथ रखता आ रहा है और आगे भी रखेगा। इस अवसर पर फेडरेशन के दिनेश दुबे, अनूप वर्मा,विमल महापात्र, मोहन श्रीवास,निर्मल शुक्ला,उमाशंकर दुबे, मोहित पटेल, योगेश पटेल सहित फेडरेशन के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88