जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न

रीवा जबलपुर दर्पण । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि वनाधिकार के दावे जो पुर्नपरीक्षण के उपरांत मान्य हो रहे हों उन्हे अवलोकनार्थ प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक दावों से समुदाय को लाभ मिलता है अत: सामुदायिक दावों के निराकरण में तत्परता बरतें।
कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम कुसमानी में नलजल योजनान्तर्गत निर्मित होने वाली पानी की टंकी के लिये वन भूमि में एक हेक्टेयर की परिधि क्षेत्र में निर्माण का अनुमोदन किया गया। बैठक में प्राप्त 526 व्यक्तिगत व 2 सामुदायिक वनाधिकार दावों में 16 दावे मान्य किये गये। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर, वन मण्डलाधिकारी लोकेश निरापुरे, जिला संयोजक जनजातीय विभाग रूचि तिवारी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



