रीवा दर्पण

मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन अब 23 दिसम्बर को

रीवा जबलपुर दर्पण । निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। आयोग द्वारा संशोधित समय सारणी के अनुसार अब मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन अब 23 दिसम्बर को किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि सभी रिटर्निंग आफीसर 18 दिसम्बर तक गणना पत्रक का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। 19 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक अंतिम मतदाता सूची का प्रारूप तैयार कर लें। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सभी मतदान केन्द्रों तथा निर्धारित कार्यालयों में 23 दिसम्बर को होगा। मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियाँ 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 तक दर्ज कराई जा सकती हैं। दावे-आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी तक किया जाएगा। मतदाता सूची 17 फरवरी तक अंतिम रूप से तैयार करके निर्वाचन आयोग की अनुशंसा के बाद 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। सभी रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर तथा बीएलओ निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नए कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88