रीवा दर्पण

मनगवां क्षेत्र में विधायक से मिलने को लेकर लोगों में नाराजगी, समस्याओं के समाधान की मांग

रीवा जबलपुर दर्पण । मनगवां विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर लोगों के बीच असंतोष की स्थिति देखने को मिल रही है। क्षेत्र के कुछ नागरिकों ने आरोप लगाया है कि अपनी समस्याएं लेकर जब वे विधायक नरेंद्र प्रजापति से मिलने पहुंचते हैं तो उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता।

ग्रामीणों का कहना है कि दूर-दराज के गांवों से कई लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर विधायक के निवास या कार्यालय तक पहुंचते हैं। उनका आरोप है कि कई बार उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि संबंधित विषय उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता और इसके लिए किसी अन्य जनप्रतिनिधि या अधिकारी से संपर्क करने को कहा जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक भी अपनी समस्याएं लेकर विधायक से मिलने पहुंचते हैं। कई लोग कर्ज लेकर या किराया खर्च कर उनके निवास तक आते हैं, लेकिन समाधान न मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शासन-प्रशासन से भी इस मामले में संज्ञान लेकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने की मांग की है।

हालांकि इस संबंध में विधायक नरेंद्र प्रजापति की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88