भाजपा महिला मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पराँजपे का शहर आगमन 14 को स्वागत रैली एवं अभिनन्दन की तैयारियो हेतु भाजपा महानगर की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी पराँजपे का पदभार ग्रहण के पश्चात प्रथम नगर आगमन आगामी रविवार 14 दिसंबर को होगा, उनके आगमन पर भव्य आगवानी कर स्वागत रैली निकाली जाएगी, कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर की अध्यक्षता एवं विधायक श्री अशोक रोहाणी जी, निगम अध्यक्ष रिकुंज विज की उपस्थिति में भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में जिला पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम, स्वागत रैली एवं समापन सभा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए। उन्होंने बताया महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत रैली निकाली जाएगी जो पिसनहरी की मढ़िया से प्रारम्भ होंगी वहां से त्रिपुरी चौक, पंडा की मढ़िया, शाहीनाका, संजीवनी नगर मेन रोड, कछपुरा ब्रिज, लेबर चौक, यादव कॉलोनी, रानीताल चौक होते हुए भाजपा कार्यालय में समाप्त होंगी, जहाँ पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया है।इस अवसर पर महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, राजेश मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव, अभय सिंह ठाकुर, जय सचदेवा, अंजू भार्गव, लालू यादव, प्रनीत वर्मा, डिम्पी विश्वकर्मा, प्रशांत केसरवानी, रविंद्र पचौरी, राजेश ठाकुर, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा, संजय यादव, अभिनव यादव, केदारनाथ पोरते, मधुबाला राजपूत के साथ मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।



