जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हिमाँशु खरे प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश के उद्योग व्यापार जगत की अग्रणी संस्था , फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एड इंडस्ट्री भोपाल में हिमाँशु खरे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं । हिमाँशु खरे वर्तमान में जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। विदित हो कि श्री खरे तृतीय बार फेडरेशन के उपाध्यक्ष बने है। आपकी नियुक्ति पर जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स व सहयोगी संस्थाओं के साथ भोपाल, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, सिवनी आदि क्षेत्रों के औद्योगिक व्यापारिक संघों ने बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर हिमाँशु खरे ने बताया कि उनका उद्देश्य जबलपुर व महाकौशल क्षेत्र को राष्ट्र के औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित करना है । उन्होंने बताया कि जबलपुर क्षेत्र की अधोसंरचना एवं निवेश की सम्भावनाओं को समुचित प्रचार – प्रसार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस हेतु जबलपुर क्षेत्र के विकास का रोड मैप व मास्टर प्लान शीघ्र तैयार किया जाएगा । उन्होंने फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ.राधाशरण गोस्वामी , जबलपुर चेम्बर के चेयरमेन प्रेम दुबे व समस्त कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि सामूहिक व समग्र प्रयासों से इस क्षेत्र का कायाकल्प हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88