सतना दर्पण
भाजपा की संगठनात्मक बैठक बेला मे सम्पन्न

सतना जबलपुर दर्पण । भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय के आह्वान पर एवं रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सोमवार को भाजपा मौहारी कटरा मण्डल के शक्ति केंद्र बेला मे पार्टी की संगठनात्मक बैठक बेला मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा की उपस्थिति मे
सम्पन्न हुई। इस दौरान जनपद सदस्य प्रजेश दुबेदी बृजेश सेन मनोज चौबे संदीप वर्मा लकी रावत सहित दर्जनो पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



