जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कारधानी के प्रमुख चौराहे का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने ब्राह्मण समाज ने महापौर को सौपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। ब्राह्मण समाज द्वारा शहर के प्रमुख चौराहे का भव्य निर्माण कर उसका ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के नाम पर रखे जाने की मांग को लेकर आज जबलपुर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह “अन्नू” , नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज एवं नेता प्रतिपक्ष श्री कमलेश अग्रवाल को ज्ञापन सौपा। महापौर, निगम अध्यक्ष, एवं नेता प्रतिपक्ष तीनो के द्वारा ज्ञापन को सहर्ष स्वीकार करते हुए एवं अपनी सहमति जताते हुए शीघ्र ब्राह्मण समाज द्वारा चिन्हित चौराहे का नाम भगवान परशुराम जी के नाम पर रखने की बात कही जिसकी घोषणा 22 अप्रैल को परशुराम जयंती की पूर्व संध्या हो होने वाली विशाल वाहन रैली के समाप्ति स्थल पर की जाएगी। ब्राह्मण समाज ने अपनी जायज मांग को स्वीकार किए जाने पर महापौर जगत बहादुर सिंह, रिकूंज विज एवं कमलेश अग्रवाल जी का आभार प्रकट किया। ज्ञापन देने ब्राह्मण समाज से पंडित राम दुबे, डॉ. संजय गौतम, अधिवक्ता नवीन शुक्ला, गौरव शर्मा, संजय सरैया, विजयकांत तिवारी, श्यामसुंदर चौबे,छत्रपाल शुक्ला, राजू शर्मा,शोभा तिवारी,शिखा शर्मा, शक्ति शुक्ला,प्रणय अवस्थी, कन्हैया तिवारी, गुड्डा त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88