पीएम मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा पाटन मंडल ने किया वृक्षारोपण

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पाटन के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। जिसमें जगह जगह रक्तदान शिविर,वृक्षारोपण,एवं अन्य सेवा कार्य किए जा रहे है। उसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा पाटन मंडल अध्यक्ष पकज विश्वकर्मा एवं मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पाटन मझौली विधानसभा से विधायक अजय विश्नोई मुख्य अतिथि एवं पाटन नगर परिषद के आचार्य जगेंद्र सिंह एवं पूर्व पाटन मंडल अध्यक्ष देवेंद्र यादव, बलराम यादव नीलेश गोंटिया शैलू यादव,आदित्य नामदेव सत्यम मेहरा अतुल मेहरा नीरज चौबे शुभम ठाकुर दीपक शुक्ला की उपस्थित में पाटन के किसान अनूप भुरक के खेत की मेड़ों पर वृक्षारोपण किया गया साथ की युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा संकल्प लिया गया जो पेड़ पीएम के जन्मदिन पर लगाए गए है उनकी देखभाल किसान एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे।



