8 वर्ष की ज़ामिया क़ादरी ने रखा पहला रोज़ा, परिवार में खुशी का माहौल

जबलपुर दर्पण । रमज़ान शरीफ़ के पाक महीने में जहां बड़े लोग इबादत में मशगूल हैं, वहीं छोटे बच्चे भी रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में मुफ्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी अरशद क़ादरी की साहिबज़ादी ज़ामिया क़ादरी ने महज़ 8 वर्ष की उम्र में अपना पहला रोज़ा रखा।
ज़ामिया क़ादरी के पहले रोज़े को लेकर परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल देखा गया। सुबह सहरी के समय से ही उन्होंने बड़े उत्साह के साथ रोज़ा रखा और दिनभर सब्र के साथ इबादत में लगी रहीं। शाम को अज़ान के साथ उन्होंने अपना रोज़ा इफ्तार किया।
परिवार के लोगों ने बताया कि छोटी उम्र में रोज़ा रखना बच्चों के अंदर सब्र, अनुशासन और इबादत की भावना को मजबूत करता है। ज़ामिया क़ादरी के पहले रोज़े पर परिजनों और परिचितों ने उन्हें दुआएं और मुबारकबाद दी।



